Tuesday, October 20, 2026
Home Crime कोर्ट के बाहर दिन-दिहाड़े गैंगस्टर बिश्नोई का हुआ कत्ल

कोर्ट के बाहर दिन-दिहाड़े गैंगस्टर बिश्नोई का हुआ कत्ल

राजस्थान(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। राजस्थान के नागौर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। नागौर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस के सामने हरियाणा के गैंगस्टर संदीप बिश्नोई पर गोलियों की बौछार कर दी। सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। वहीं संदीप सेठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, नागौर पुलिस आज दोपहर गैंगस्टर संदीप को पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने संदीप सेठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Advertisements

गैंगस्टर संदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी शूटर्स हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब 9 फायर किए। उन्होंने हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया, जब संदीप कोर्ट में गवाही देने पहुंचा। बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। सभी गाडिय़ों की चैकिंग की जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। गैंगस्टर संदीप खुद एक सुपारी किलर था और हरियाणा का ही रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here