Wednesday, October 21, 2026
Home Entertainment प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन, देश में शोक की लहर

प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन, देश में शोक की लहर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (58) का आज निधन हो गया। उन्हें जिम में कसरत करने दौरान 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था तथा उसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवायाग या था।

Advertisements

41 दिन वैंटीलेटर पर रहने दौरान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज आखिरी सांस ली। उनकी निधन पर हास्य जगत के साथ-साथ हर क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here