Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग का हेल्पलाइन नं: 14567 बुज़ुर्गों...

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग का हेल्पलाइन नं: 14567 बुज़ुर्गों के लिए साबित हो रहा है वरदान

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 के द्वारा बुज़ुर्गों की शिकायतों के निपटारे तेज़ी से किये जा रहे हैं। इन विचारों का प्रगटावा कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के बुज़ुर्गों की हमदर्दी से सेवा करके खुशहाल और सेहतमंद सहूलतें देने के लिए वचनबद्ध है। यह हेल्पलाइन पंजाब के बुज़ुर्गों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक प्लेटफार्म के तौर पर काम करती है, जिस कारण बुज़ुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

Advertisements

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बुज़ुर्गों को ज़िंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पंजाब के बुज़ुर्ग अपनी समस्याओं के हल के लिए टोल फ्री नंबर 14567 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक इस खोज फ्री नंबर पर 61413 कॉल ( सेवायोग और ग़ैर-सेवायोग) अलग-अलग जिलों में से प्राप्त हुयीं हैं, जिनमें 17235 कॉलों (सेवायोग) पर कार्यवाही की गई। इसके इलावा इस नंबर पर 27893 ग़ैर-कार्यवाही योग्य कॉल प्राप्त हुयीं और 16285 कॉलों और मामलों की पैरवी की जा रही है। सेवायोग कॉल जिनमें से जांच सम्बन्धी 9413, पैंशन से सम्बन्धित 4587, कानूनी 988, दुर्व्यवहार 535, कोविड सहायता 548 कॉल, अन्स 389, स्वास्थ्य संबंधी 294, भावनात्मक सहायता सम्बन्धी 210, ओ. ए. एच सम्बन्धी 165, देखभाल करने वाले 52, बचाव 42, गतिविधि केंद्र 10, वालंटियरिंग 02 प्राप्त हुयीं हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुज़ुर्गों से अपील की कि हेल्पलाइन नंबर 14567 का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाये, जिससे बुज़ुर्ग अपनी मुश्किलों का सुखद हल कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here