मर्यादा परषोत्तम श्रीराम की शिक्षाओं पर चले :पूर्व मंत्री गिलजियां

टांडा उड़मुड़, 26 सितम्बर: अहियापुर में चल रहे श्री राम लीला के मंचन के तीसरे दिन की नाइट का उद्घाटन पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने किया | इस दौरान गिलजियां ने आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने वाले श्री महावीर रामलीला क्लब के समूह सदस्यों को सुभकामनाए दी और कहा कि रामलीला के मंचन को केवल नाटक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि इससे सीखे गए सबक को जीवन में अपनाया जाना चाहिए | उन्होंने कहा कि हमें श्री राम जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए धर्म कर्म और सामाजिक विकास का कार्य करने चाहिए।

Advertisements

इस मौके पर अध्यक्ष हेमंत सोनू पुरी और टीम ने गिलजियां और कौंसलरों को सम्मानित किया | तीसरी रात के दौरान ताड़का वध के दृश्य का मंचन किया गया | इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गुरसेवक मार्शल, पूर्व अध्यक्ष हरि कृष्ण सैनी, पार्षद आशु वैद, राजेश लाडी, कृष्णा बिट्टू, ओम पुरी, गुरमुख सिंह, बाबू रूप लाल, राजकुमार, पंकज सचदेवा, इंद्रजीत मुल्तानी, राजेश जसरा, लक्की शर्मा, विनोद जसरा, हीरा पुरी, अनिल पिंका, सतीश कुमार, तरसेम लाल, कमलेश कुमारी, रमेश चंद्र शर्मा, नवदीप सिंह, प्रिंस, सोढ़ी वस्सन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here