मुख्यमंत्री द्वारा सदन का कीमती समय बर्बाद करने के लिए कांग्रेस की आलोचना

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज सदन में कांग्रेसी नेताओं के ग़ैर-जि़म्मेदाराना व्यवहार की निंदा की।   मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने बार-बार विघ्न डालकर सदन का कीमती समय बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा करके करदाताओं के पैसों की बर्बादी की है। भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि इस सत्र के समय को पंजाब और राज्य के लोगों से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तर्कसंगत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने इस सुनहरी मौके को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कांग्रेसी नेताओं को कहा कि वह अपनी ड्रामेबाजिय़ों के द्वारा प्रतिष्ठित सदन का समय बर्बाद न करें। भगवंत मान ने कहा कि अगर कांग्रेसी नेता सदन में अफरा-तफरी पैदा करना चाहते हैं तो उनको विधान सभा के बाहर समानांतर सत्र आयोजित करने के लिए भाजपा का साथ देना चाहिए।   मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य साबित हो गया है कि कांग्रेस, भगवा पार्टी की बी टीम बनकर उभरी है। भगवंत मान ने कहा कि पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने भाजपा के इशारे पर राज किया और अब समूची कांग्रेस, भगवा पार्टी के इशारों पर चल रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here