Sunday, October 25, 2026
Home Sports अनुराग ठाकुर के व्यक्तित्व से प्रेरणा लें युवा: नरेंद्र अत्री

अनुराग ठाकुर के व्यक्तित्व से प्रेरणा लें युवा: नरेंद्र अत्री

atri

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश को दिलाई अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
हमीरपुर (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): बीसीसीआई सचिव एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश को विश्व भर में न केवल पहचान दिलाई है बल्कि हिमाचल प्रदेश की विश्व भर में शान भी बढ़ाई है। यह बात भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने चौरी में आयाजित कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों एवं उपस्थित जन समुह को संबोधित करते हुए कही। नरेंद्र अत्री ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। खेलों से जीवन में विपरीत परिस्थितियों में लडऩे की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विश्व मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने वाले अनुराग ठाकुर ने पिछले 15 वर्षों में प्रतिकूृल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और उन्हीं की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच के सफल आयोजन के बाद अब धर्मशाला टी-20 विश्व कप मैचों की मेजबानी करने जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट ही नहीं प्रदेश भर में अन्य खेलों को भी बढ़ावा दिया है। खेलों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी अनुराग ठाकुर ने सराहनीय कार्य किया है। देश की आन के लिए तिरंगा यात्रा की बात हो या यूपीए की कांगे्रस सरकार के समय फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद घेराव की बात हो, अनुराग ठाकुर ने हर मोर्चे पर अहम भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का ही नतीजा है कि आज उन्हें विश्व की प्रतिष्ठित संस्था बीसीसीआई में बतौर सचिव जिम्मेवारी दी गई है। एवं वल्र्ड इकनामिक फौर्म ने उन्हे यंग गलोवल लीडर के अवार्ड से नवाजा है। नरेंद्र अत्री ने कहा कि युवा अनुराग ठाकुर के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने युवा खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई और युवाओं से आह्वान किया कि वे पारिवारिक दायित्व के साथ-साथ समाज और देश के प्रति भी अपनी जिम्मेवारी समझें और देश के प्रति एक जिम्मेवारी नागरिक होने की भूमिका निभाएं। इस से पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर पहुंचे भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव का खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के आयोजक अमित कुमार के नेतृत्व मे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नरेंद्र अत्री ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक अमित कुमार और उनकी टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीएसएस चौरी और सपााहल की टीमों के बीच हुआ। जिसमें सपाहल की टीम विजयी रही। उनके साथ भाजयुमो प्रदेश सचिव अनिल परमार, कार्यालय मंत्री कमलेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी चमन ठाकुर, प्रतियोगिता आयोजक अमित कुमार, तरसेम चंद, अशोक कुमार, करतार चंद, गोल्डी, अशु, नभू, रिशु, पंकू, विकास, नरेश कुमार, रोहित, अजय, अनिल, विजय आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here