Thursday, November 5, 2026
Home Sports इंडो नेपाल यूनीफाईड चैंपियनशिप में टांडा के 7 पदक विजेता सम्मानित

इंडो नेपाल यूनीफाईड चैंपियनशिप में टांडा के 7 पदक विजेता सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। वैद क्रासफिट मार्शल आर्ट क्लब अहियापुर में करवाए गए सम्मान समारोह में इंडो नेपाल यूनीफाईड चैंपियनशिप में मैडल जीतने वाले क्लब के होनहार खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

Advertisements

यूनीफाईड इंडिया एसोसिएशन की ओर से कपूरथला में करवाए गए इन मुकाबलों में कोच पुष्पिंदर सिंह गोल्डी की देखरेख में भाग लेते क्लब के खिलाडिय़ों, गुरशान सिंह, अजयदीप सिंह, शुभम सेठी, मुनीश मन्हास तथा रोहित कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह कविश व तरनजीत वढेरा ने सिल्वर मैडल हासिल कर के क्लब का नाम रोशन किया है।

इस दौरान उक्त विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक तथा खेल प्रमोटर गगन वैद ने कहा कि इन विजेता खिलाडिय़ों को क्लब की ओर से लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट राममूर्ति वैद, बलराम पुरी, निशांत वैद, आशू वैद, चेतन सोंधी, दीपक सोंधी, जै चंद रेखी मीनू फुल, किरणदीप कौर इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here