Monday, October 12, 2026
Home Crime ट्रक की चपेट में आने से हरदोखानपुर निवासी बचनी देवी की मौत

ट्रक की चपेट में आने से हरदोखानपुर निवासी बचनी देवी की मौत

woman-killed-by-truck-tanda-chowk-hoshiarpur-bachi-devi-village-hardokhanpur-hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) (Report- Bhupesh Prajapati)। टांडा बाईपास चौक के समीप हुए एक सडक़ हादसे में ट्रक की चपेट में आ जाने से 60 वर्षिय बचनी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार बचनी देवी पत्नी हीरा लाल निवासी गांव हरदोखानपुर एक्टिवा पर सवार होकर अपनी किसी रिश्तेदार के साथ होशियारपुर के टांडा चौक के समीप जा रही थी कि इसी दौरान अचानक वो एक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पी.सी.आर. कर्मी (बीट नंबर-7) एच.सी. जसवीर सिंह व एच.सी. सुखविंदर सिंह ने ट्रक ड्राइवर मुकेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी 9-न्यू गोपाल नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here