पंजाब कांग्रेस यूथ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह ऊना विधानसभा क्षेत्र के अबजर्वर नियुक्त

Amarpreet-Singh-Lally

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ए.आई.सी.सी. ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली को अबर्जवर नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे ने पत्र जारी करके लाली को नियुक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र में 7 नवंबर तक चुनाव प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

amarpreet-lally-appointment-letter

ऊना विधानसभा क्षेत्र का अबजर्वर नियुक्त करने पर अमरप्रीत सिंह लाली ने राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सुशील कुमार शिंदे तथा विजय इंद्र सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी और समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाएंगे और ऊना विधानसभा को जिताकर पार्टी की झोली में डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here