
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। एक दिन पहले कपूरथला थाना सिटी 2 की घोषणा के बाद कपूरथला जिले में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को काबू में बनाए रखने के उदेश्य से शुक्रवार को एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। और तबादला किये अधिकारियों को तुरंत नए स्थान पर ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए है।

एसएसपी राजपाल सिंह संधू द्वारा जारी किए गए आदेशों में कपूरथला सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह को फगवाड़ा सिटी थाने का एसएचओ तैनात किया गया है। जबकि फगवाड़ा सिटी में तैनात एसएचओ अमनदीप नाहर को कपूरथला सिटी का एसएचओ तैनात कर दिया गया है।
नाहर इससे पहले कपूरथला जिला के विभिन थानों में बतौर एस एच ओ ड्यूटी दे चुके है वही अभी कुछ समय पहले ही मोठांवाल चौकी से बदलकर सिटी थाना कपूरथला तैनात किए दविंदर पाल शर्मा को दोबारा मोठांवाल चोंकी का इंचार्ज नियुक्त क़र दिया है जिक्रयोग है एक दिन पहले ही कपूरथला के थाना सिटी का भार कम करने के उदेश्य से थाना सिटी 2 के निर्माण की घोषणा कर दी है और पुलिस लाइन कपूरथला में थाना सिटी 2 के नए दफ्तर की तैयारी भी चल रही है












