Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur जो लोग शास्त्रों को नहीं मानते हैं वे अज्ञान में जीते है...

जो लोग शास्त्रों को नहीं मानते हैं वे अज्ञान में जीते है : संत क्षिप्रागिरी

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: पंडित जी। हर सनातनी अपने घर में कोई भी धार्मिक ग्रंथ रख कर वेद पुराणों के अनुसार उसकी पूजा करे व पड़ कर उस पर अमल करे तो भगवान अवशय कृपया बनाए रखते हैं। उपरोक्त बातें 1008 संत क्षिप्रागिरी जी महाराज ने अहियापुर में कथा के तीसरे दिन अपने प्रवचनों में कहीं। प्राचीन शिव मंदिर लसूड़ी वाला अहियापुर टांडा में महंत चमेली गिरी जी के आशीर्वाद से बाबा अशोक गिरी जी के नेतृत्व में चल रही कथा के तीसरे दिन व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक श्री श्री 1008 संत क्षिप्रा गिरी जी महाराज ( कंथरिया हनुमान ) पालनपुर गुजरात वालों ने कहा कि हमे भागवद गीता , शिव महा पुराण , श्री रामायण या कोई भी पुराण ग्रंथ घर में सिर्फ रखना नहीं है उसे पडऩा भी है ऐसा हमारे वेद पुराण शास्त्रों में लिखा हुआ है । जो लोग शास्त्रों को नहीं मानते हैं वे बहुत बड़े मूर्ख हैं।भगवान व्यास जी का कहना हैं कि भगवान् शिव जी के महामृत्युंजय यज्ञ करने से सबके कष्ट कट जाते हैं जो लोग इस यज्ञ में हिस्सा नहीं लेते वे इस यज्ञ कुंड के 108 परिकर्मा कर के पुण्य के भागीदार अवशय बनते हैं।

Advertisements

इस दौरान महंत मुरलीधर दास जी, रविगिरी जी महाराज, धर्मानंद उदासी जी, राम जी, सुभाष सोंधी, राममूर्ति वैद, ब्रिज अरोड़ा, लाडी सहगल , हेमंत पुरी, राजू जसरा, बौबी जसरा, कोमल शर्मा, सन्नी कलसी ,मन्ना मेहरा , जतिंदर शर्मा, परमजीत बाबू, रवी जसरा, गुलशन अरोड़ा, विक्की मदान, गुलशन कुमार, ओम प्रकाश, महिंदर अहियापुरी, बिमल अरोड़ा, मोहित जसरा, रमेश लाल, भूपिंदर कलसी, गुरमुख सिंह, अश्वनी बंटी, ब्रिज सोंधी, सीमा सहगल, सीमा सोंधी, ममता, रजनी, राजन सोंधी, ममता पुरी, बबली अरोड़ा, अंजली पुरी, रेखा शर्मा, हनी तलवाड़, रोमी, हर्ष पुरी, सतविंदर सिंह, शिव कुमार, सोनू वैद, सरोज कुमारी, ज्योति पलटा, सुदेश कुमारी, राज रानी व अन्य ने भी हाजऱी लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here