होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले 12 सालों से होशियारपुर में कांग्रेस की सियासत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के इर्दगिर्द ही घूमती रही है और अरोड़ा के बिना होशियारपुर कांग्रेस पहले से काफी मजबूत हुई थी। लेकिन समय द्वारा करवट बदलने से बहुत कुछ बदल गया। लेकिन अरोड़ा द्वारा किए गए कार्यों को अनदेखा करना तर्क संगत नहीं कहा जा सकता। उक्त बात पार्षद अशोक मेहरा व गुरदीप कटोच ने सांझे तौर पर आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि जब तक सुंदर शाम अरोड़ा कांग्रेस में रहे उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया तथा हलक वासियों द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सर्वपक्षीय विकास को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा कांग्रेस सरकार के दौरान शहर में करवाए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं तथा मौजूदा समय में भी उनके द्वारा शुरु करवाए एवं पास करवाए गए कार्य ही करवाए जा रहे हैं। मेहरा व कटोच ने कहा कि किसी सोची समझी साजिश के तहत सुंदर शाम अरोड़ा को फंसाया गया है ताकि उनकी राजनीति के क्षेत्र में ऊभरती छवि को ठेस पहुंचाकर उनकी लोकप्रियता को कम किया जा सके। लेकिन झूठ सदैव झूठ ही रहता है और सच्चाई की एक दिन जीत होती है। इसी प्रकार अरोड़ा भी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनता की सेवा को समर्पित रहे और कुछ समय का संकट जोकि जल्द ही कट जाएगा के बाद वे फिर से जनता की सेवा को समर्पित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक वह कांग्रेस में रहे उन्होंने बेदाग कार्य किए। इतना ही नहीं धार्मिक व समाज सेवी कार्यों में भी बढ़चढकऱ हिस्सा लेते रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है तथा अरोड़ा को फँसाने की सोची समझी साजिश से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा और सच जनता के सामने होगा। उन्होंने कहा कि भले ही अरोड़ा कांग्रेस को छोड़ चुके हैं, लेकिन उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता तथा उनके जैसे नेता की आज होशियारपुर को बहुत जरुरत है। क्योंकि, उन्होंने अरोड़ा के रुप में किसी राजनेता की नहीं बल्कि जनसेवक की बात की है।