कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे एडवोकेट पियूष मनचंदा 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता पूर्व विधयक व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी से मुलाकात की गई।इस दौरान दोनों नेताओ में हुई चर्चा के दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी ने एडवोकेट पियूष मनचंदा को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए और एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनावो की जीत को लेकर अभी से जुट जाने को कहा और सशक्त बूथ अभियान की जानकारी देते हुए बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया।पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सात माह के कार्यकाल में सरकार जनता के कामों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। केंद्र की मोदी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है।जनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।इस दौरान भाजपा जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति की बारीकियां बताकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य जोरशोर से किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है और आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद सुशासन और गरीब लक्ष्य विकास को लेकर हम काम करते रहे हैं।हम पंचशील के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पार्टी है।हमें काम करते समय हमारी कार्यपद्धति के कुछ मूल तत्व को समझना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही आज भाजपा पार्टी विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है। यह कार्यकर्ताओं का समर्पण है। इसीके तहत हम अपनी पार्टी की गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चलाते हुए अभियान से समाज को भी जोड़ने का कार्य करेंगे।एडवोकेट मनचंदा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता समर्थ है।जिले में संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,कार्यकर्ता उसका पूर्ण रूप से दायित्व का निर्वाह करते हुए जुट जाएं।जिले के लक्ष्‌य को सब कार्यकर्ता पूर्ण करें।कार्यकर्ता समर्पण भाव से ही प्रत्येक समाज के व्यक्ति तक पहुंच कर मोदी सरकार के कार्य का प्रचार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here