Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रवि कला के पारिवारिक सदस्यों ने शिव विवाह का किया आयोजन

रवि कला के पारिवारिक सदस्यों ने शिव विवाह का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश शर्मा। रवि कला के निवास पराशर कुटीर नजदीक सुक्की चोई होशियारपुर में उनके पारिवारिक सदस्यों ने शिव विवाह का आयोजन किया। रविकला ने बताया कि बहुत लंबे समय तक वह अपने पतिदेव श्री गणेश दत्त पराशर जी के साथ जंगम बुलाकर भोले बाबा की शादी का कार्यक्रम करवाती रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान लिए गए संकल्प के अनुसार आज का यह कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisements

जंगम बाबाओं ने बड़े ही सुंदर ढंग से पूर्ण श्रद्धा के साथ भोले बाबा की शादी का संगीतमयी वर्णन किया। इस मौके अन्य के अलावा अंतर्यामी पराशर, मुस्कान पराशर, अर्शदीप, गिरिजा नंदनी, अनुसुइया, राजन, मीनाक्षी, पारस, रतन, पुनीत, धारवी, अतुल, प्रिया, प्रियंका, मानिक, हशिता, अनिकेत, रूद्र, कुसुम पाराशर, विजय पाराशर, मनदीप, सोनू, संजीव तलवाड़, नीति तलवाड़, प्रिया सैनी, रजनी, आर्यन एवं रेनू शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here