आजाद किसान कमेटी दोआबा ने विजय सप्ताह के अंत में राजपुर भाईयां में समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आजाद किसान कमेटी दोआबा पंजाब की ओर से मनाए जा रहे विजय सप्ताह के अंत में राजपुर भाईयां में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में काहरी-साहरी, बडला, दिहाना, मोना कलां, मोना खुर्द और राजपुर भाईयां के किसानों ने भाग लिया। इस एकत्रता को सुखदेव सिंह काहरी, जसविंदर सिंह दिहाना और चरण सिंह चन्नी जी ने संबोधित किया।

Advertisements

अंत में हरबंस सिंह संघा ने अपने विचार प्रगट करते हुए बताया कि कि 26 नवंबर को पंजाब के राज्यपाल जी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसानों की मांगों का एक ज्ञापन चंडीगढ़ में सौंपा जाएगा। राजपुर भाईयां से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6.30 बजे गाडिय़ां चलेंगी। इस अवसर पर होशियारपुर के हरदयाल सिंह और एस. मंगत सिंह जी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here