नायब तहसीलदार से धक्का-मुक्की केस में 4 गिरफ्तार

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कपूरथला के गांव मंसूरवाल दोना में 2 कनाल भूमि की निशानदेही करवाने पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कुमार के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने 2 महिलाओं सहित चार व्यक्तियों पर  दर्ज की है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। मनिंदर पाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।बता दें कि गुरुवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कुमार सिटी थाना पुलिस की सुरक्षा के साथ गांव मंसूरवाल दोना में दरबारा सिंह नामक व्यक्ति की 2 कनाल भूमि की निशानदेही करने और अवैध कब्जाधारियों से भूमि को मुक्त करवाने पहुंचे थे।

Advertisements

अवैध कब्जाधारियों ने किया था निशानदेही का विरोध,इनमें 2 महिलाएं भी

अवैध कब्जा धारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार और टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की और पत्थर बरसाए। सरकारी कार्य में विघ्न भी डाला था। वहीं नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया था कि उनको जलाने के लिए तेल भी डाला गया। इस मामले में नायब तहसीलदार पवन कुमार की शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने 2 महिलाओं सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कुलदीप कुमार, राम सिंह, महिला सरवन कौर और चांद कौर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here