शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षा संस्कृति विकसित करने के आदेश

चंडीगढ़/ एस.ए.एस. नगर, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संस्कृति को विकसित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक समय के अनुसार शिक्षा देने को सुनिश्चित बनाया जा सके। उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ‘मिशन हंड्रेड परसेंट गिव योर बैस्ट’ सम्बन्धी समूह शिक्षाविदों की पहली ओरिएंटेशन वर्कशॉप को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने किया।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि मिशन हंड्रेड परसेंट के उद्देश्य और इसको स्कूलों में प्रभावी ढंग से चलाए जाने के लिए हरेक शिक्षा अधिकारी और शिक्षक संरक्षक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बढिय़ा तैयारी करके ही विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं में सफल होने के साथ-साथ अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग में शिक्षा संस्कृति विकसित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक समय के अनुसार शिक्षा देने को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि विभाग में काम करने वाले सभी मेहनती अध्यापकों और अधिकारियों को बनता मान-सम्मान देना सुनिश्चित बनाया जाए।  

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मिशन हंड्रेड परसेंट के लिए माईक्रो प्लानिंग की जा रही है, जिसको सही ढंग से लागू करने के लिए हरेक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और शिक्षा व्यवस्था का प्रत्येक कर्मचारी व सहयोगी प्रण लें कि वह अपना हंड्रेड परसेंट योगदान देगा। इस अवसर पर उन्होंने समूह शिक्षा अधिकारियों को भी मिशन हंड्रेड परसेंट सम्बन्धी स्वैच्छा से शपथ दिलवाई। बैंस ने समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों को कहा कि वह जि़लों में शिक्षा के लिए प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं, इसलिए वही अपने जिले के समग्र परिणामों के लिए जि़म्मेदार होंगे।  

इस अवसर पर योगराज सिंह अध्यक्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, तेजदीप सिंह सैनी डीपीआई सेकंडरी शिक्षा, डॉ. मनिन्दर सिंह सरकारिया निदेशक एससीईआरटी पंजाब, किरणजीत सिंह टिवाना सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सहायक निदेशक प्रशिक्षण, बलविन्दर सिंह सैनी सहायक परियोजना निदेशक, डॉ. शंकर चौधरी सहायक निदेशक प्रशिक्षण ने भी सभा को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here