मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सिपाही मन्दीप सिंह की मौत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। ड्यूटी के दौरान गुरूवार को शहीदी प्राप्त करने वाले पंजाब पुलिस के सिपाही मन्दीप सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद की शहादत के सम्मान के तौर पर परिवार को दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सिपाही मन्दीप सिंह ने नकोदर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि इस दो करोड़ रुपए में एक करोड़ रुपए राज्य सरकार की तरफ से एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक करोड़ रुपए बीमे की अदायगी के तौर पर एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा दिए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए बलिदान देने वाले धरती माँ के इस सपूत के कीमती योगदान को सम्मान भेंट करने के लिए है।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद मन्दीप सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस) और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता के अनुसार है। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि राज्य द्वारा किया गया यह विनम्र सा प्रयास एक ओर पीडि़त परिवार की मदद करने और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here