Monday, October 26, 2026
Home Latest जस्टिस राजवीर शेरावत ने कोर्ट परिसर और भुलत्थ का किया दौरा

जस्टिस राजवीर शेरावत ने कोर्ट परिसर और भुलत्थ का किया दौरा

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। गत दिवस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजवीर शेरावत ने आज कपूरथला जिला न्यायालय परिसर और भुलत्थ स्थित अदालत परिसर का दौरा किया। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल,एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस व् एडवोकेट सुरेश कालिया अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। जस्टिस राजवीर शेरावत को पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने भी सलामी दी। उन्होंने जिला अदालत परिसर में वकीलों से भी बातचीत की।  

Advertisements

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से भुलत्थ में बनने वाले प्रस्तावित न्यायालय परिसर की जानकारी भी ली। डिप्टी कमिश्नर, सत्र न्यायाधीश द्वारा उनको प्रस्तावित परिसर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस,एसडीएम भुलत्थ संजीव शर्मा, एडवोकेट नितिन शर्मा उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, एडवोकेट अजय कंडा महासचिव, जिला बार एसोसिएशन एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित हुए 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here