भाजपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित: अनिता कैंथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी के सम्मान में स्वागत समारोह करवाया गया।जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश की धर्मपत्नी अनिता कैंथ व अविनाश राय खन्ना की धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुई।इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए अनीता सोमप्रकाश ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी यहां महिला सशक्तिकरण की बात होती है और उस पर अमल किया जाता है।मीनू सेठी को उन्होंने बतौर कार्यकर्ता काम करते देखा उनकी मेहनत और लगन से आज उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं है कि वह प्रदेश में महिलाओं की बुलंद आवाज़ बने और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का काम करें।

Advertisements

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,विजय पठानिया,रमन घई,अर्चना जैन,नीति तलवाड़,कुलवंत कौर ने भी अपने विचारों से मीनू सेठी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मीनू सेठी ने कहा कि वह जिला भाजपा की आभारी है जिन्होंने हमेशा मेरी जैसी महिलाओं को पुरुषों के बराबर काम करने का मौका दिया और एक परिवार की भांति सुख दुःख में चट्टान की तरह अडिग रहे।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत पंजाब नेतृत्व का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।वह भाजपा नेतृत्व को विश्वास दिलाती है कि वह पूरी तन्मयता के साथ प्रदेश में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी।नारी शक्ति के विकास और उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को धरातल पर लागू करवाया जाएगा।

मीनू सेठी ने कहा कि पंजाब में आज महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।महिलाओं को पैसे देने की गारंटी देने वाली मान सरकार अपने वायदे से मुकर चुकी है।आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा द्वारा आक्रमक रणनीति तैयार कर हल्ला बोला जाएगा।इस मौक़े पर पार्षद नरिंदर कौर,संतोष वशिष्ठ,बिन्दु सूद,सुनीता,गुरमिंदर कौर,त्रिशला शर्मा,रजनी सैनी,चंचला देवी,पूजा सभरवाल,सुषमा सेतिया,डॉ बिन्दुसार शुक्ला,अवतार सिंह डांडिया,सुरेश भाटिया अश्विनी गैंद,बृजमोहन शर्मा,बिंदु सैनी,महिन्दरपाल सैनी,हरमेश लाल एडवोकेट डीएस बागी,गुरजीत सिंह वधावन,रविकांत शर्मा, शमी वालिया,करण मेहता,जसविंदर सिंह,पाल सिंह,कुणाल,योगेश शर्मा, अंकित नैय्यर,विशाल शर्मा,अमरजीत सिंह लाडी, देसराज,अजय शर्मा,बृज शर्मा, हेमराज,कर्मबीर बाली,अश्वनी ओहरी,सुदामा,शरद सूद,कुरबान, राजकुमार, डॉ राम इक़बाल,कुरबान आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here