Sunday, October 25, 2026
Home Crime युवती से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवकों ने की बाउंसर पर...

युवती से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवकों ने की बाउंसर पर फायरिंग, घायल

Police and criminals’ firing fetches the life of 8-years-old boy

जालंधर। जालंधर-फगवाड़ा हाई-वे पर स्थित बिग बाजार के बाहर हुई गोलीबारी में गोली बाउंसर की टांग में लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान बाउंसर जस्सी के रुप में हुई है।

Advertisements

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार बिग बाजार के बाहर कुछ युवक एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। छेड़छा़ड़ कर रहे लडक़ों को जब जस्सी ने रोका तो युवकों ने उस पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली जस्सी की टांग पर लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here