Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी सैंटरों में सर्दियों के कारण 8 जनवरी तक...

पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी सैंटरों में सर्दियों के कारण 8 जनवरी तक की छुट्टियाँ: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने राज्य में अत्यधिक सर्दी होने के कारण सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में 8 जनवरी, 2023 तक सर्दियों की छुट्टियाँ की हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में 8 जनवरी तक छुट्टियाँ की गई हैं। पंजाब के सभी आंगनवाड़ी सैंटर 9 जनवरी, 2023 को खुलेंगे।

Advertisements

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से यह छुट्टियां मौसम के ख़राब होने के कारण बच्चों की सेहत के मद्देनज़र की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here