Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री आवास के निकट बम मिलना गंभीर मामला: वड़िंग

मुख्यमंत्री आवास के निकट बम मिलना गंभीर मामला: वड़िंग

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निवास के पास जिंदा बम मिलना गंभीर चिंता का विषय है। यहां जारी एक बयान में, वड़िंग ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री निवास के निकट जिंदा बम रखने की हिम्मत कर सकते हैं, तो वे ऐसा कहीं भी कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि मामले की गंभीरता व गहराई से जांच की जाएगी और पड़ताल को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दायरे में आता है, लेकिन जिस तरीके से बम को मुख्यमंत्री पंजाब के निवास और हेलीपैड के पास रखा गया व उसके निकट सिविल सचिवालय भी है, मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सुरक्षा सख्त की जाएगी और किसी भी गलत तत्व को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ऐसी ताकतों के खिलाफ सरकार को अपनी पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर भरोसा किया है और उस पर काम किया है। हम हालातों को बिगड़ने नहीं दे सकते और सब मिलकर लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here