Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटबंदी वैध ठहराने के बाद राहुल गांधी की भारत...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटबंदी वैध ठहराने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की फूंक निकली : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिवस 2016 में मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को चुनौती देने वाली 56 की 56 याचिकाये ख़ारिज करते हुए 500 तथा 1000 रुपए के नोटों की नोटबंदी को पूर्णता उचित बताया। उन्हों ने कहा कि नोटबंदी के तुरंत बाद कांग्रेस ने इसके खिलाफ बेबुनियाद काफी हो हल्ला मचाया था अब राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा  के दौरान हर स्थान पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के खिलाफ निशाना साधते हुए भाषणबाजी की गई तथा यात्रा नोटबंदी के आस-पास सिमट के रह गई। उसके अतरिक्त राहुल गांधी द्वारा ने यह भी ब्यानबाजी करनी शुरू की गई  हैं कि 2023 में हर गली, मोहल्ले व गांव में महोबत की दुकाने खोलेगें जो कि पूरी तरह एक काल्पनिक कथा के समान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनितिक पार्टी हैं। उसे भारत की जनता देश शासन में 55 साल से अधिक समय के लिए राज करने का मौका दे चुकी  हैं परन्तु देश को कांग्रेस के शासन   के दौरान गरीबी, बीमारी, लचारी, महंगाई, बेरोजगारी व भर्ष्टाचार के अतरिक्त कुछ प्राप्त नहीं  हुआ हैं।

Advertisements

अंत में भारत की जनता  कांग्रेस से सदा के लिए अपना पीछा छुड़ा लिया हैं व भारत जल्दी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोगो का फिर से दिल जीतने के लिए ऐसी फजूल यात्राएं करने की जरूरत नहीं परन्तु देश और समाज के लिए लोगों की जरूरतों के अनुसार योजनाए बनाकर लोगों की सेवा करनी होगी। जबकि कांग्रेस बात भारत जोड़ने की कर रही हैं पर वास्तव में कांग्रेस आपसी कलह तथा टूट-फूट की शिकार हैं।  उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बारे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की फूंक निकल गई हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here