श्री राम का जन्म काल्पनिक नही वास्तविक:साध्वी रूपेश्वरी भारती

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): श्री राम लीला मैदान अंब में चल रही श्री राम कथामृत के दूसरे दिन कथा व्यास साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती ने श्री राम जन्म प्रसंग का वाचन किया। उन्होंने बताया जब जब धर्म की हानी और अधर्म को बढ़ावा मिलता है तब तब वह शक्ति मानव शरीर धारण करती है। दुष्टों का विनाश और सज्जनों का उद्धार करती है। मानव के भीतर अज्ञान ही रावण है और ज्ञान का उदय हो जाना ही श्री राम का प्राकट्य है। रमन्ति इति रामः जो शक्ति कण कण में रमन कर रही है उसे राम कहा जाता है। श्री राम विश्व की आत्मा हैं। श्री राम भारत के प्राण हैं। श्री राम के बिना नैतिकता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Advertisements

इस दौरान ‘राम भारत की पहचान’ ‘राम जिसको पसंद उसके जीवन में आनंद’ आदि भजनों का गायन किया गया। रंजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस प्रधान ऊना, बलबीर सिंह चौधरी, पूर्व विधायक, कृष्णपाल शर्मा (Vice Chairman जिला परिषद), गौरी शंकर, डा. हेमराज, सुभाष, अर्चना, नीना दत्ता, नीर, नीलम कुमारी, के. एस भाटिया, शिव कुमार, कुलदीप ठाकुर, शंभु गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, सुनीता, अनिता, शाम, इंदु धीमान, अंजु गोस्वामी, सतीश, संदीप पराशर, ज्योति रानी, अदिति शर्मा, पूनम जसवाल, अश्वनी बंसल, अनिल भारद्वाज, रजनी मनकोटिया, मंगल सिंह राणा, स्वामी सज्जनानंद, साध्वी रुक्मणि भारती, साध्वी राजवंत भारती आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को श्री आरती के साथ विश्राम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here