
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बजार व्यपार संघ की बैठक होटल सैफरन में हुई जिसमें गत तीन वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत जोगिन्द्र पाल मरवाहा तथा रजत जैन ने अगले तीन साल के प्रधान पद हेतु सेठ केवल कृष्ण वर्मा जी का नाम प्रस्तावित किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत समर्थन किया। संघ के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने प्रधान वर्मा को फूल मालायें पहना कर उनका स्वागत किया। सारा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गौरतलब है कि वर्मा पिछले 25 सालों से निर्विरोध प्रधान चुने जा रहे हैं। इस अवसर पर चौ. जोगिंदर पाल मरवाहा उप-प्रधान कोतवाली बजार व्यपार संघ ने कहा कि केवल कृष्ण वर्मा बजार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं तथा सभी के सुख-दुख में काम आते हैं।

वर्मा ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया तथा कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करुंगा। इस अवसर पर राकेश हांडा सचिव ने कहा वर्मा जी बहुत ही मिलनसार तथा मधुर भाषी व्यक्ति हैं तथा बजार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं। मीटिंग में प्रधान वर्मा को व्यपार संघ के पदाधिकारी चुनने के सभी अधिकार दे दिये गये। वर्मा ने मौके पर पदाधिकारियों की धोषणा भी की। उन्होने उप-प्रधान चौ. जोगिंदर पाल मरवाहा, महासचिव दीपक मरवाहा, कोषाध्यक्ष अनु भारद्वाज, सचिव राकेश हांडा, प्रैस सचिव रजत जैन, प्रचार सचिव वरुण ओहरी को बनाया।
इस अवसर पर गुलशन बत्रा, ऋषभ जैन, हर्ष ओहरी, गौरव मरवाहा, सौरभ गोयल, अंकित गोयल, शैलेन्द्र गोयल, अंशुल गोयल, नितिन गुप्ता, सुयष मरवाहा, पुनीत मरवाहा, पुनीत अग्रवाल, अनिरुद्ध हांडा, दमन अग्रवाल, विमल अग्रवाल, निनित अग्रवाल, सर्बजीत सिंह सेठी, हरमीत सिंह सेठी, जितनेश मक्कड़, ध्रमेंद्र अग्रवाल, अंकित कुमरा, हरीश कुमार, डा. ईश्वर चन्द्र, पृतपाल सिंह सेठी, सुंयश भवरी, आदि उपस्थित थे।











