
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत एकता नगर भगवान परशुराम भवन होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में आषाढ़ संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए मुख्य यजमान आदरणीय पंडित मदन लाल शर्मा एवं कृष्णा देवी शर्मा (आनन्द कार्बन,होशियारपुर )वालों ने सपरिवार अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद जी द्वारा संपूर्ण करवाया गया।

पंडित गुरुदेव प्रसाद जी ने बताया कि आज सूर्य भगवान मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है और इस माह उपयोगी वर्षा भी होगी और इस दिन भगवान सूर्य की विशेष रूप से पूजा की जाती है, और व्रत भी किया जाता है । इस मौके पर प्रधान, मुख्य सचिव और कोषाध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड ने आए हुए सभी महानुभावों और ब्राह्मण रत्नों को संक्रांति की हार्दिक बधाई दी। सक्रांति के शुभ अवसर पर समस्त कार्यकारिणी श्री ब्राह्मण सभा, महिला विंग, युवा ब्राह्मण सभा और समस्त वार्ड निवासी मौजूद थे।












