Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur कोतवाली बाजार दुकानदारों ने की हंगामी बैठक, स्वयंभू संस्था और प्रधान से...

कोतवाली बाजार दुकानदारों ने की हंगामी बैठक, स्वयंभू संस्था और प्रधान से कोई नाता नहीं की कही बात

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बाजार में समूह दुकानदारों की एक हंगामी बैठक हुई। जिसमें उपस्थित दुकानदारों ने कहा कि कोतवाली बाजार में कुछ दुकानदार निजी स्वार्थ के चलते एक अलग से संस्था बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि उस संस्था के प्रधान को न तो उन्होंने कभी बाजार में देखा है और न ही वे उसे जानते हैं।

Advertisements

उन्होंने हैरानी प्रकट की कि 5-6 बार प्रधान बनने का दावा करने वाला वह शख्स न तो उनका प्रधान है और न ही वे उसे प्रधान मानते हैं। इस मौके पर डा. भारत भूषण सूद, डा. बृजभूषण सूद, पूर्व पार्षद मदन गांधी, सुभाष गांधी, रघुनाथ गांधी, रजिंद्र कुमार काका, सतनाम सिंह, मनोहर सिंह, मुकेश कुमार, सतीश गुप्ता, राज कुमार, जस्सी सिंह, यशपाल, राहुल गांधी, अशोक गांधी, जितनेश मक्कड़, जतिन मक्कड़, सर्वजीत साबी, विजय कुमार, अंकित, प्रिंस सेठी, पंडित नरोत्तम शर्मा, हर्ष सूद, श्रीराम हलवाई, राजू, भल्ला, रिश्भ, भंवरी, जीत लाल, विशाल नय्यर, राज कुमार गोगिया, विजय गोगिया आदि ने कहा कि अगर उक्त संस्था के प्रधान को प्रधान कहलाने का इतना ही शौक है तो वह पूरे बाजार का नाम न लिखकर मात्र चंद 2-4 दुकानदारों का ही प्रधान लिखे। क्योंकि जनता जानती है कि कोतवाली बाजार के अधिकतर दुकानदारों की अपनी संस्था है और उनका प्रधान व अन्य पदाधिकारी हरेक के दुख सुख में खड़े होते हैं।

उक्त दुकानदारों ने लोगों से भी अपील की कि 2-4 दुकानदारों द्वारा बनाई गई संस्था से उनका कोई लेना देना नहीं है और न ही वे उसे जानते हैं। उन्होंने साथी दुकानदारों से भी अपील की कि वह स्वयंभू संस्था एवं ऐसे प्रधान से दूर रहें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here