खेडां वतन पंजाब दियां: बाक्सिंग में अलग-अलग भार वर्गों में लडक़ों व लड़कियों ने दिखाया दम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों के तीसरे दिन बाक्सिंग में जिले के लडक़ो व लड़कियों ने दम दिखाते हुए शानदार खेल का परिचय दिया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बाक्सिंग लडक़ों के 28-30 किलोभार वर्ग में सचिन कुमार पहले, दिशांत दूसरे व साइमन तीसरे स्थान पर रहा। 30-32 किलोभार वर्ग में विवेक विजेता रहा। 32- 34 किलोभार वर्ग में नीतिन पहले व वंश दूसरे स्थान पर रहा। 34-36 किलोभार वर्ग में सागर पहले व भार्गव दूसरे स्थान पर रहा। 36 -38 किलोभार वर्ग में जय कपूर पहले व हैरी दूसरे स्थान पर रहा। 38-40 किलोभार वर्ग में दिव्यांश पहले व सात्विक दूसरे स्थान पर रहा।  40-42 किलोभार वर्ग में गणेश कपूर पहले, वरुण दूसरे और दीपक व युवराज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।  42-44 भार वर्ग में मोहम्मद आरिफ विजेता रहे। 48-50 किलोभार वर्ग में अर्थव ठाकुर पहले, तुषार दूसरे और शिवेन ठाकुर व करन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के 28-30 किलोभार वर्ग में कृतिका पहले, गुरलगन दूसरे और रजनी व अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। 30 -32 किलोभार वर्ग में शिवानी पहले, अवतीर दूसरे स्थान पर रही। 34-36 किलोभार वर्ग में वैष्णवी पहले, रिबाह दूसरे स्थान पर रही। 36-38 किलोभार वर्ग में पलक पहले, अनामिका दूसरे और सोनू व स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। 38-40 किलोभार वर्ग में हरमन हीर पहले व कमल दूसरे स्थान पर रही। 40-42 किलोभार वर्ग में सिमरन कौर विजेता रही। 42-44 किलोभार वर्ग में रौशनी चौधरी विजेता रही। 44-46 किलोभार वर्ग में कशिश पहले, सानिया दूसरे व दीपिका सैनी तीसरे स्थान पर रही। 46-48 किलोभार वर्ग में कुलप्रीत पहले व सोफिया दूसरे स्थान पर रही। 48-50 किलोभार वर्ग में यशमीन पहले, दीक्षा दूसरे व नंदिनी तीसरे स्थान पर रही।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here