Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर शोभायात्रा 1 सितंबर को

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर शोभायात्रा 1 सितंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की विशेष बैठक सिद्ध पीठ मां कमाख्या देवी श्री कामेश्वर महादेव मंदिर आई.टी.आई. के साथ में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान हरीश खोसला ने की। इस अवसर पर प्रधान हरीश खोसला ने बताया कि शोभायात्रा बाद दोपहर 3 बजे श्री शिव मंदिर न्यू माडल टाऊन से निकाली जाएगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मंदिर से शुरू होकर शिराज होटल, खानपुरी गेट, गऊसाला बाजार, बैंक बाजार, कनक मंडी, दाल बाजार, प्रताप चौक, कशमीरी बाजार, घंटा घर, रेलवे रोड, सैशन चौक, सुतैहरी रोड, गर्वमैंट कालेज चौक, फगवाड़ा चौक, कमालपुर चौक, बस स्टैंड से होती हुई पुन: श्री शिव मन्दिर न्यू माडल टाऊन में स पन्न होगी। इस बार पानीपत से बंटी एंड पार्टी द्वारा भगवान शिव पार्वती और राधा कृष्ण की सुंदर झांकिया प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रभातफेरियों का अभिनंदन समारोह संबंधी जानकारी देते खोसला ने बताया कि 2 सितंबर को श्री सच्चिदानंद आश्रम श्री हरी बाबा मंदिर हरी नगर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी मंदिरों की भजन मंडलियां एकत्रित होकर प्रभु का गुणगान करेंगी एवं भगवान का प्रसाद वितरण होगा। इस बैठक में ओम प्रकाश शर्मा, रमेश ठाकुर, विजय कौशल, कृष्ण गोपाल आनंद, कृपा सिंह, रमन कुमार, सुदेश मल्होत्रा, ओंकार बाली, पं. मदन मोहन कालिया, रमेश गंभीर, सुरेश तिवारी, पवन मल्होत्रा, विकाश शर्मा, वरिंदर शर्मा, तरुण खोसला, राजन कौशल, योगेश कौशल, राजकुमार शर्मा, कुनाल खोसला, विनय कुमार आदि कमेटी सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here