चाइना डोर से पतंगबाजी करते व डोर बेचते पकड़ा गया तो दर्ज होगा इरादा कत्ल का पर्चा

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर यानी मांझा बिक रहा है, जिसकी वजह से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन काफी सख्त हो गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क मुकेरियां ने बताया कि  चाइना डोर बेचने, उपयोग करने, खरीदने और भंडारण करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisements

लेकिन अब जो चाइना डोर से पतंगबाजी करते व डोर बेचते पकड़ा गया तो उस पर इरादा कत्ल का पर्चा दर्ज होगा। क्योंकि इस चाइना डोर से कई लोग गंभीर जख्मी हो चुके हैं।  वीरबार 26 जनवरी को बसंत पंचमी को देखते हुए  पतंगबाजों की ऐसी हरकतों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अब क्षेत्र में अलग अलग तरह के अभियान चलाए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here