Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur जिले मंडियों में अब तक हुई 172897 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद:...

जिले मंडियों में अब तक हुई 172897 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 173988 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 172897 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 38742 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 40890, पनसप की ओर से 31292, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 22883 व एफ.सी.आई. की ओर से 39080 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों के बैंक खातों में 240.63 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी की जा चुकी है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जागी व पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

अपनीत रियात ने कहा कि किसान गेहूं की कटाई सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक ही करें। उन्होंने कहा कि यदि उक्त समय से पहले या बाद में कटाई की जाती हैं, तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए वे मंडियों में सूखा कर ही गेहूं लाएं। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं, बल्कि इसका खेत में ही प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि नाड़ व अवशेष को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।
         

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here