मजबूत लोकतंत्र का आधार है हमारा गणतंत्र: अरुण डोगरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान अरुण डोगा मिक्की ने विशेष तौर से पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हमारे मजबूत गणतंत्र के कारण ही है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जो प्रत्येक भारतीय के कर्तव्यों और अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संविधान की पालना करते हुए देशहित में कार्य करें।

Advertisements

इस अवसर पर शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजेश गुप्ता, गुरदीप कटोच, अशोक सूद हैप्पी, पार्षद अशोक मेहरा, रणजीत बागपुर, आशू शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, लवकेश ओहरी, प्रदीप पिपलांवाला, सुरिंदर बीटन, गोपाल वर्मा, सोढी सरपंच, अश्विनी शर्मा प्रधान इंटक, पुनीत शर्मा, दीप भट्टी, पार्षद मोनिका वर्मा, प्यारा लाल सैनी, पार्षद जगीर सिंह, रमेश शर्मा व मनधीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here