श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने ईटीओ ठाकुर ब्रिज मोहन को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजपूत बिरादरी ने देश और धर्म की खातिर सदैव आगे बढक़र कुर्बानियां दी हैं तथा इसके अलावा सरकारी सेवाओं में भी अपनी मेहनत से अच्छे मुकाम हासिल किए हैं। बिरादरी की ऐसी शख्सियतें ही नई पीढ़ी को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं। यह विचार श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव लक्की ठाकुर ने ईटीओ ठाकुर ब्रिजमोहन को सम्मानित करने दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर ठाकुर सरजीवन सिंह, प्रितपाल ठाकुर, मनीष जरियाल, विक्रम पटियाल, मोंटी ठाकुर, विशाल ठाकुर व विवेक ठाकुर आदि भी मौजूद थे।

Advertisements

लक्की ठाकुर ने कहा कि ठाकुर ब्रिज जहां सरकारी सेवाओं को पूरी मेहनत से निभा रहे हैं वहीं इनका बिरादरी के उत्थान और समाज सेवी कार्यों में भी पूरा योगदान रहता है। इतना ही नहीं इनके द्वारा बच्चों को सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करना एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है। जिसके चलते आज कई बच्चे शिक्षा व खेलों में उमदा मुकाम हासिल कर रहे हैं। इस दौरान ईटीओ ठाकुर ब्रिजमोहन ने उन्हें सम्मानित करने के लिए संस्था पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here