Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव बसी अली खान की पंचायत को सौंपा...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव बसी अली खान की पंचायत को सौंपा 13 लाख का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब इस समय कोरोना महांमारी से जूझ रहा है,बावजूद इसके पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया गया है, जिसका श्रेय मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच को जाता है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव बसी अली की पंचायत को गलियों व श्मशानघाट के निर्माण के लिए 13 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए रखे। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत पंजाब को कोरोना महांमारी के प्रति जागरुक करने की मुख्य मंत्री की सोच को हम सभी को मिलकर कामयाब बनाना है।

Advertisements

कोविड-19 के प्रति जागरुक कर ही मिशन फतेह को बनाया जा सकता है कामयाब

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री की ओर से प्रदेश के किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए ट्युूबवैलों के लिए निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई और धान की सफलतापूर्वक बीजाई के लिए जरुरी पानी की सप्लाई का भरोसा दिया गया है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि बिजाई के दौरान वे सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए पंजाब सरकार ने ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ शुरु की है जो कि पंजाब सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यह योजना शुरु कर सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लाखों परिवारों का 5 लाख रुपए प्रति परिवार स्वास्थ्य बीमा किया गया है, जो कि सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अपना कैशलैस इलाज करवा सकते हैं।

सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है और मिशन फतेह में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर सरपंच रमेश चांद, शाम लाल, रेशम सिंह, सुनीता, रंजीत सिंह, मोहिंदर कौर व दीपक पुरी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here