विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करता मोदी सरकार का बजट: सुभाष शर्मा

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में घोषित विभिन्न सुधारों और पहलों के बारे मे लोगो को जागरूक करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की सशक्त बुनियादी ढाँचे और मजबूत अर्थव्यवस्था वाले नया भारत बनाने की दूरदर्शिता को दर्शाता है। उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कर छूट को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए करना और टैक्स स्लैब में बदलाब से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। शर्मा ने कहा कि अमृतकाल की मजबूत आधारशिला रखने वाला यह बजट सर्वसमावेशी और दूरदर्शी है। बजट हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और गति देगा।

Advertisements

इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मलासीतारमन बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय में 33% की वृद्धि करते हुए उसे 10 लाख करोड़ रुपये करना और राजकोषीय घाटे को 5.9% रखने का लक्ष्य सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट समग्र विकास की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। इस बार का आम बजट कृषि, शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर देने वाला है तथा इस बजट में युवाओं, महिलाओं, गरीबों और गांवों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट अनुमानों ने साबित कर दिया है कि भाजपा जनहितैषी है और विपक्ष के आरोप खोखले हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है। खन्ना ने कहा कि बजट सात विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें समग्र और समावेशी विकास पर जोर, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास, बुनियादी ढांचा विकास और निवेश, क्षमता को प्रोत्साहन पर पूरा ध्यान, देश का हरित विकास तथा युवा शक्ति की ऊर्जा का उपयोग करने और वित्तीय क्षेत्र को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की 100 नई योजनाओं को मान्यता देने का काम शुरू किया गया है। इस मौके पर बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सिंह सैनी, नरिंदर कौर, सुरिंदर कौर सैनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट माणिक आंनद, आशिमा आंनद, सुनील उप्पल, संदीप सिंह सीकरी, के.सी शर्मा, त्रिशला शर्मा, सुनीता, संतोष वशिष्ठ, रंजीत कौर, रजनी सैनी, पुष्पिंदर,विजय अग्रवाल, भारत भूषण वर्मा, उमेश जैन, अश्वनी ओहरी, गोपी चंद कपूर, जतिंदर पुरी, ओंकार नाथ शर्मा, महिंदरपाल सैनी, कमल वर्मा, जोगेश शर्मा, अंकित नैय्यर, चिंटू हंस, सन्नी खोसला, तरसेम मोदगिल, अनिल हांडा, पलविंदर नाणी, कृष्ण शर्मा, गुरचरण सिंह, राजीव बेदी, दीपक गुप्ता,कमल कपूर, राजिन्दर मोदगिल, अश्वनी छोटा, अनिल पुष्प, भरत कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here