वार्ड की समस्याओं को हल करवाने के लिए हर समय तत्पर: गीतिका अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। वार्ड नं 41 में गली नं 16 में सीवरेज जाम की समस्या का पता चलते ही वार्ड पार्षद गीतिका अरोड़ा ने निगम से टीम बुलाकर समस्या का समाधान करवाया। इस दौरान कार्य की निगराने करते हुए मौके पर मौजूद पार्षद के पति भाजपा नेता संजू अरोड़ा ने बताया कि यह वार्ड उनका घर है और घर की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहती है।

Advertisements

संजू अरोड़ा ने कहा कि उनकी पत्नी एक जनप्रतिनिधि हैं तथा वह खुद भी भाजपा से जुडक़र जनता की सेवा को समर्पित रहते है। इस लिए वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्यों को करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। उन्होंने कहा कि वार्ड में बिजली, पानी, नाली सहित अन्य सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हर समय तत्पर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here