Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur आरएसएस ने एडीशनल सैशन जज बनने पर अमित कोहली को किया सम्मानित

आरएसएस ने एडीशनल सैशन जज बनने पर अमित कोहली को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वयं सेवक संघ की तरफ से जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एडवोकेट अमित कोहली को एडीशनल सैशन जज बनने पर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री चोपड़ा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करते हैं उन्हें एक दिन सफलता जरुर मिलती है और अमित कोहली युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Advertisements

उन्होंने कोहली परिवार को इसकी बधाई दी। इस मौके पर संघ चालक संदीप जोशी, जिला संपर्क प्रमुख भरत गंडौत्रा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख राम देव यादव, जिला व्यवस्था प्रमुख दीपक गुप्ता, नगर कार्यवाह राजीव महाजन के अलावा अमित कोहली के पिता आरके कोहली मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here