Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पंजाब पुलिस ने ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

पंजाब पुलिस ने ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार को सरहदी राज्य पंजाब में दाखि़ल होने वाले सभी वाहनों की चैकिंग करने के मकसद से एक विशेष ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सील’ चलाया गया। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर अमल में लाई गई।

Advertisements

हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के साथ लगती सरहदों वाले 10 जिलों के सभी 131 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंटों पर इंसपैक्टरज़/ डीएसपीज़ की निगरानी अधीन 1600 पुलिस कर्मियों के अमले की तरफ से पूर्ण तालमेल के साथ चौकसी भरपूर और मज़बूत नाके लगाए गए। 10 अंतर-राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एस. ए. एस. नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। यह ऑपरेशन प्रातः काल 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरे तालमेल के साथ चलाया गया और सभी एस. एस. पीज. को ताकिद की गई थी कि ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सीलिंग प्वाइंटों पर गज़टिड अधिकारियों/एस. एच. ओ. की निगरानी अधीन अधिक से अधिक पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों को जुटाया जाये और मज़बूत ‘नाके’ लगाए जाएँ।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य ग़ैर-कानूनी ढंग से नशों और नाजायज शराब की तस्करी पर रोक लगाना और गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान शक्की वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी के साथ तलाशी ली गई और आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती से हिदायत की गई थी कि ऑपरेशन के दौरान हरेक व्यक्ति के वाहन की विनम्रता और दोस्ताना ढंग से चैकिंग की जाये।

ए. डी. जी. पी. ने बताया कि राज्य में दाखि़ल होने वाले 6378 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 366 के चालान किये गए और 32 को ज़ब्त किया गया। पुलिस ने 33 एफआईआरज़ दर्ज की और तीन भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार भी किया। इसके इलावा पुलिस टीमों ने 70 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो चरस, 110 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे ऑपरेशन राज्य में पुलिस की मुस्तैद उपस्थिति को दिखाने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here