मान सरकार पर्यावरण मुहैया करवाने के लिए कर रही है हर संभव कोशिश: डॉ. निज्जर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि राज्य सरकार लुधियाना में सूखे और गीले कूड़े के लिए 200 टिप्परों के डिज़ाइन, निर्माण, सप्लाई और डिलिवरी और आल-वैदर इंडोर स्विमिंग पुल के विकास पर तकरीबन 20.01 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़- सुथरा और प्रदूषित रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

Advertisements

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि लुधियाना में सूखे और गीले कूड़े के लिए 200 टिप्परों के डिज़ाइन, निर्माण, सप्लाई और डिलिवरी के लिए 14.80 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि 5.21 करोड़ रुपए की लागत के साथ लुधियाना में रख बाग़ स्पोर्टस कंपलैक्स में एमसीएल के इंडोर स्विमिंग पुल साइट पर आल-मौसम इंडोर स्विमिंग पुल का विकास किया जायेगा। इसमें मकैनिकल और इलैक्ट्रिकल कम्पोनेंट्स 5 सालों के समय के लिए कवर होंगे।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने इन कामों के लिए ई-टैंडर पंजाब सरकार की वैबसाईट ूू. मचतवब. चनदरंइ. हवअ. पद पर अपलोड कर दिए हैं। यदि इन टैंडरों में किसी किस्म का संशोधन करने की ज़रूरत पड़ती है तो इसकी सारी जानकारी इसी वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यदि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा जाता है तो उसको बख्शा नहीं जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here