Sunday, October 25, 2026
Home Crime माउन एवेन्यू मंदिर में दानपात्र गायब होने से हडक़ंप, सीसीटीवी फुटेज छान...

माउन एवेन्यू मंदिर में दानपात्र गायब होने से हडक़ंप, सीसीटीवी फुटेज छान रही कमेटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा रोड पर स्थित माउट एवेन्यू मंदिर से एक दानपात्र गायब होने से हडक़ंप मच गया। अभी तक यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दानपात्र चोरी हुया है या किसी ने जानबूझकर इधर उधर कर दिया है। जिस संबंधी जांच की जा रही थी। मामले को दबाए रखने के लिए कुछेक सदस्यों द्वारा खबर न लगाए जाने की भी बात कही गई।

Advertisements

जानकारी अनुसार श्री राधा कृष्ण मंदिर के समक्ष रखा दानपात्र गायब/चोरी होने पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य मंदिर में एकत्रित हो गए और उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही थी।

इस मामले में फोन पर वार्ड पार्षद जसविंदर कुमार ने बताया कि दानपात्र गायब हुआ है तथा इस संबंधी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here