श्री रुद्र चंण्डी यज्ञ चौथे दिन में प्रवेश, श्री मद्भागवत कथा का भी हुआ शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के चौथे दिन आचार्य राजिंद्र प्रसाद एवं वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण किया और यज्ञ में आहुति डलवाईं। इस मौके पर आचार्य राजिंद्र प्रसाद ने बताया कि यज्ञ में रुद्र की दो लाख 27 हजार आहुतियां डाली जाएंदी तथा दुर्गा सप्तसति के 1008 पाठ किए जाएंगे।

Advertisements

इस मौके पर विवेक अग्रवाल एवं सिया अग्रवाल ने मुख्य यजमान तथा वृज बिहारी, नीलम सोनी, शोभन सिंह, संतोष, रानी, विनोद शर्मा, नीतू सिंगला, माया देवी, सुनीता रानी, शकुन्तला, राजेश कुमार, मघु शर्मा व प्रवीण आदि ने भी पूजन किया एवं आहुतियां डाली। इसी बीच सायं 4 बजे से श्री मद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। जिसमें धीरज कृष्ण जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि इस कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीवन को अभय बना देती है।

इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, संजीव अरोड़ा, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here