खेलो इंडिया यूथ गेम्स की विजेता पंजाब गत्तका टीम का सम्मान

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत हाल ही में हुये खेलों में 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतने वाली पंजाब की गत्तका टीम के सदस्यों और उनके कोचों को आज मोहाली में एक सादे परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान पंजाब गत्तका एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये पंजाब गत्तका एसोसिएशन के जनरल सचिव स. बलजिन्दर सिंह तूर ने बताया कि भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स करवाये गये। उन्होंने बताया कि इन खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीते जिनमें से गत्तका टीम ने राज्य के लिए सबसे अधिक पदक जीते।

इस मौके पर बोलते हुये खेल विभाग पंजाब के डायरैक्टर श्री अमित तलवार ने पंजाब के पुरातन खेल गत्तके की शान को बरकरार रखने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार की तरफ से गत्तके को प्रफुल्लित करने के लिए जल्दी ही नयी नीतियाँ बनायी जाएंगी।

इस दौरान गत्तका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान स. हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि फेडरेशन की समूची टीम साल 2008 से गतके को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए सख़्त मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि इन अथक यत्नों स्वरूप गतका खेल अब भारत के अन्य राज्यों में भी खेला जा रहा है और भारत सरकार ने भी इसको मान्यता दी है।

इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुये पंजाब गत्तका एसोसिएशन के प्रधान डाः रजिन्दर सिंह सोहल ने कहा कि गत्तका खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है और नौजवानों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सम्मानित किये गए गत्तका खिलाड़ियों में जोतिन्दर सिंह, अरमनजोत सिंह, अकाशदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और लड़कियों में गुरविन्दर कौर, जसप्रीत कौर, प्रभकिरन कौर, खुशवीर कौर, महकप्रीत कौर शामिल हैं। इस दौरान टीम के मैनेजर जसविन्दर सिंह पाबला, कोच अमनजीत सिंह भट्टी और सन्दीप कौर के इलावा तकनीकी अधिकारी जगदीश सिंह कुराली, मनविन्दर सिंह अमृतसर, राजवीर सिंह खरड़, रघबीर सिंह लुधियाना, गुरलाल सिंह तरन तारन, हरमनजोत सिंह मुहाली, दलीप कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। एलीना आटो इंडस्ट्रीज के रणबीर सिंह थापर ने इस मौके पर सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत किया।

इस मौके पर पंजाब गत्तका एसोसिएशन के मीत प्रधान दविन्दर सिंह जुगनी, पंजाब गत्तका एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जगकिरन कौर वड़ैच, मीडिया इंचार्ज प्रभमीत सिंह, नपिन्दर सिंह निमाना, मनजीत सिंह गत्तका मास्टर, अरविन्दर कौर, रजिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here