जनौड़ी में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप 12 मार्च को लगाया जाएगा

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट : राकेश भार्गव: डॉक्टर एस पी सिंह ओबरॉय जी द्वारा संचालित सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार गांव जनौड़ी में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप 12 मार्च रविवार को लगाया जाएगा। ट्रस्ट की होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी एवं सचिव अवतार सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निशुल्क लगाया जाने वाला यज्ञ 579वां कैंप होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान रूप सिंह तथा सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को कैंप के दौरान निशुल्क आंखों का निरीक्षण योग्य डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। और जिनका ऑपरेशन जरूरी होगा, उनका जालंधर में अरोड़ा आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन भी सरबत दा भला  ट्रस्ट द्वारा करवाया जाएगा।

Advertisements

जरुरत मंद मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क  ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाएंगी। राकेश भार्गव ने बताया कि गांव जनौड़ी में ट्रस्ट द्वारा पहले भी तीन कैंप लगाकर रोगियों की आंखों के सफल ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। उन्होंने डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि ऐसे विरले ही लोग धरती पर जन्म लेते हैं जो बिना किसी लोभ लालच के मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। भार्गव ने बताया कि डॉ ओबरॉय अपनी कमाई का 98 प्रतिशत हिस्सा लोगों के भलाई कार्यो में प्रत्येक मास लगा रहे हैं। इस मौके अन्य के अलावा अजमेर सिंह, नरेंद्र सिंह, संजीव ठाकुर, सुखबीर सिंह, बलराम, राममूर्ति, सुजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, दविंदर सिंह, वरुण ,कुलदीप व अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here