पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि जिस तरह गोइंदवाल जेल में शार्प शुटरों का कत्ल करके भांगड़े डाले जा रहे हैं और उनकी वीडियो वायरल हो रही है इससे पता चलता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही है और पंजाब पुलीस गैंगस्टरों के दवाब में हैं। पंजाब की जनता की स्थिति इस समय आगे कुआं पीछे खाई जैसी है। न जनता जेलों में सुरक्षित है न ही बाहर सुरक्षित है। बाहर निर्दोष जनता को लूटा जा रहा है, उनका कत्ल हो रहा है और जेलों में पुलिस के सामने कत्ल हो रहे हैं और पुलिस बेबस नज़र आ रही है।

Advertisements

पंजाब पुलिस जिसने आंतकवाद को समाप्त करके दुनियां में अपना नाम बनाया था का नाम आज धुमिल हेाता नज़र आ रहा है। केन्द्र सरकार को अपना कर्त्तव्य निभाना चाहिए। पंजाब में अराजकता को देखते हुये तुरन्त राष्ट्रपति शासन लागू करने चाहिए तांकि पंजाब की जनता भय मुक्त हो सके। पंजाब पुलिस की नाकामी को देखते हुये राष्ट्रपति शासन लगाना अति आवश्यक है ताकि कानून व्यवस्था बहाल हो सके। संघर्ष कमेटी कानून व्यवस्था को देखते हुये 15 मार्च को 8 घंटे की भूख हड़ताल जि़ला प्रशासन के आगे रखकर एक मांग पत्र प्रधानमन्त्री के नाम जि़लाधीश को सौंपेगी। इस अवसर पर जनरल सचिव नरिन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह यूथ प्रधान, निर्मल सिंह पूर्वी मंडल प्रधान, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here