
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन द्वारा लाजवंती स्टेडियम में करवाए गए विरसा होशियारपुर दा मेले के दौरान शिक्षा विभाग की तरफ से शानदार सेवाएं देने के लिए लेक्चरर संदीप कुमार सूद को जिलाधीश मैडम कोमल मित्तल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरभगवंत सिंह भी उपस्थित थे | जिलाधीश से सम्मानित होने के उपरांत लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें मेले के दौरान जो ड्यूटी सौंपी गई थी उसे उन्होंने पूरी तनदेही से करने का प्रयास किया |

उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरभगवंत सिंह ने समय-समय पर उनका योग्य मार्गदर्शन किया तथा प्रतिदिन स्वयं मेले में पहुंचकर कार्य का जायजा लिया | उन्होंने कहा कि जब बड़े अधिकारियों द्वारा किसी भी कर्मचारी के काम को सराहा जाता है तो इससे कर्मचारी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और वह आगे से भी विभाग द्वारा सोपी गई ड्यूटी को और भी मेहनत के साथ करता है| उन्होंने कहा कि मेले के दौरान उन्हें उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी धीरज विशिष्ट तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री सुखविंदर सिंह के साथ साथ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के प्रिंसिपल चरण सिंह का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | इस मौके पर जिलाधीश ने अंकुर शर्मा, सरजू सूरी तथा प्रदीप राजू को भी सम्मानित किया |











