जिला भाजपा का विस्तारः बिट्टू भाटिया महामंत्री, उमेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चिंटू हंस सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जिला भाजपा टीम के विस्तार की जानकारी देते हुए  जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और ज़ोनल प्रभारी व प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता से विचार-विमर्श के बाद जिला टीम पदाधिकारियों की सूची में विस्तार करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नाते उमेश जैन, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जतिंदर पुरी,जिला महामंत्री सुरेश भाटिया को दायित्व दिया गया है। इसके साथ जिला सचिव के लिए अशोक शोकी,चिंटू हंस, परवीन शर्मा कितना,धीरज ऐरी को नियुक्त किया गया है।

Advertisements

वही जिला प्रवक्ता के नाते डॉ. पंकज शर्मा,सुरिंदर कौर सैनी,एसएम सिद्धू,और जसविंदर राणा को जिम्मेदारी मिली है।वही जिला प्रचार मंत्री के लिए विपिन वालिया को नियुक्त किया गया है।

इसके इलावा जिला ओबीसी मोर्चा के लिए तिलकराज चौहान,जिला किसान मोर्चा के लिए अवतार सिंह डांडिया,जिला महिला मोर्चा के लिए संतोष वशिष्ठ(पल्लवी) को जिला प्रधान मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया है कि आने वाले दिनों में और भी नई घोषणाएं जल्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here