गऊ सेवा करने वाला हर व्यक्ति सम्मानीय: नई सोच 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच बैलफेयर सोसाईटी जो कि गऊ सेवा के लिए प्रयासरत है द्वारा भाजपा के नवनियुक्त पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टु को महामंत्री और उमेश जैन, जतिन्दर बबलु पुरी को उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह किया गया। नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने बताया कि हमारी संस्था के सदस्य जो कि गऊ सेवा के साथ-साथ समाजिक और धार्मिक कार्य में भी लगे रहते है इसी प्रकार सुरेश भाटिया बिट्टु जी जो कि नई सोच संस्था के सीनियर कार्यकारी सदस्य हैं और भाजपा जो कि राष्ट्रीय पार्टी है में उन्हे जिले का महामन्त्री बनना संस्था के लिए गौरव की बात है और यह उपलब्धि गऊ सेवा एवं समाज सेवा के बिना नहीं मिल सकती।

Advertisements

नई सोच संस्था ने महामन्त्री बनने पर सुरेश भाटिया बिट्टु, उमेश जैन, जतिन्दर पुरी का किया सम्मान 

इस मौके पर सदस्यों द्वारा सिरोपा दे कर तीनों सदस्यों का सम्मान किया गया। सुरेश भाटिया बिट्टु ने बताया कि वह 40 साल से समाज सेवा कर रहे हैं लेकिन जब से नई सोच संस्था के साथ मिल कर गऊ सेवा करना शुरु किया है गऊ माता ने मन को बहुत शांति दी है और शहरवासियों से अपील की कि नई सोच संस्था के साथ मिल कर गऊ सेवा करे और पुण्य के भागी बने। मौके पर मौज़ूद यशपाल शर्मा, हाकी खिलाड़ी युवा नेता रणजीत सिंह राणा, मधुसूदन तिवारी, जीवन ज्योति कालीया, हरीश गुप्ता, नीरज गैंद, रकेश कुमार, नवनीत भाटिया, तिलक राज शर्मा, रिक्की कटारिया, रजेश सूरी, मयंक जोशी, रीतिक, समीर, विवेक, हर्ष, अनमोल, रोहित, राजा, अभिषेक, मनजीत आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here