हम शरीर के लिए अनेक आभूषण बनाते है, लेकिन शरीर का असली आभूषण राम का नाम ही है: साध्वी नीलम गायत्री जी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से राम भवन चांद नगर में श्री राम नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की अध्यक्षता में करवाई जा रही श्री राम कथा में गत रात्रि चित्रकूट से पधारी जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य की परम कृपा पात्र शिष्या साध्वी नीलम गायत्री जी ने बड़ी सुंदर श्री राम कथा करते हुए भगवान के नामों का वर्णन किया तथा बहुत ही सुंदर भजन ” पालो पालो नी राम नाम का गहना” उन्होंने कहा कि हम शरीर के लिए अनेक आभूषण बनाते है पर शरीर का असली आभूषण राम का नाम ही है इंसान को हर वक्त राम नाम का जाप जितना हो सके अधिक से अधिक करना चाहिए।

Advertisements

यही जीवन में कल्याणकारी मंत्र है। आज के राम कथा आयोजन में विशेष तौर से श्री कृष्ण जन्माष्टमनी गढ़दीवाला के सदस्य पधारें। इस अवसर पर पार्षद अशोक मेहरा, भारत भूषण वर्मा, पं. लक्ष्मी नारायण, कृष्ण चंद शर्मा, बलदेव नागपाल, कृष्ण चंद नागपाल, ललित महाजन एवं मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here