भगवान राम परम सत्य और करुणा के अवतार हैः राधिका गुरु मां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर हम मां सिद्धिदात्री जी का पूजन करते हैं और इसी दिन पूर्णब्रह्म जगतनियंता जगताधार सर्वेश्वर श्री रघुनाथ जी भी प्रकट हुए हैं नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥ मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥ कथा को आगे बढ़ाते हुए साध्वी राधिका गुरु मां ने कहा कि श्री रामचंद्र जी का अवतार भक्तों के कल्याण के लिए और उधार के लिए ही हुआ। श्री राम जी परम सत्य है ज्ञान के उद्गम स्थान है करुणा के अवतार हैं करुणा रूप है जो भी भक्त जन प्रेम से भक्ति से उनका स्मरण करते हैं प्रभु के पावन नाम का आश्रय लेते हैं, उनके भव रोग नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि, श्री राम जी वही परब्रह्म है जिन की महिमा को वेदों ने उपनिषदों ने गाया है। उपनिषदों में ऐसा वर्णन आता है कि जब भी कोई  भक्त प्रभु की परम सत्ता का साक्षात्कार कर लेता है।

Advertisements

तब उसके ह्रदय में जो अज्ञान की ग्रंथियां होती हैं वह नष्ट हो जाती हैं और परमात्मा का दिव्य ज्ञान स्वरूप उसके समक्ष प्रगट हो जाता है। पर यह तभी संभव हो पाता है जब भक्त का समर्पण सच्चा हो और प्रभु राम स्वयं कृपा करके अपने भक्तों के समक्ष अपने यथार्थ रूप को स्वयं प्रकट करते हैं। क्योंकि, प्रभु की महिमा अपार है और जो ऐसे भाग्यशाली भक्त होते हैं प्रभु का साक्षात्कार करने के उपरांत जीवन के रहते ही वे सभी प्रकार के बंधनों से मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ही  सभी ज्योतियों के परम प्रकाशक हैं, कर्मा अध्यक्ष हैं, उन्हीं की शक्ति से सम्पूर्ण देवता भी अपने कार्य को करने का सामर्थ्य प्राप्त करते हैं। श्रीराम की कृपा से ही अग्नि प्रज्वलित होती है, सूर्य तपता है, वायु बहती है, इंद्र आदि देवता वर्षा करते हैं और मृत्यु देवता अपना कार्य करते हैं। श्री राम जी का नाम भक्तों के लिए कल्याण के मार्ग खोल देता है। इस दौरान प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम मोदिगल ने बताया कि श्री राम नवमीं वाले दिन 30 मार्च को सुबह संकीर्तन एवं पूजा उपरांत भंडारा लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here